होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई NX500 एडवेंचर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह बाइक होंडा के लाइनअप में CB500X की जगह लेगी।

होंडा NX500 आपको 3 रंगों में मिलेगी – ग्रैंड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक, और पर्ल होराइजन व्हाइट। अभी ये सिर्फ़ होंडा की बड़े डीलेर्स की पास ही अवेलबल होगा , और डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी। यह बाइक कावासाकी वर्सेस 650, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर के साथ मुकाबला करेगी।
Also Read: New Gen Tata Sierra ₹11.49 लाख में लॉन्च: दो पेट्रोल, एक डीजल इंजन और प्रीमियम फीचर्स की भरमार! Explore now!
इस बेहतरीन फ़ीचर्ज़ से लैस है होंडा NX500

होंडा NX500 ने एक स्टील डायमंड-ट्यूब मेनफ्रेम का उपयोग करके बनायी गयी है , जिसमें ऑल-LED लाइटिंग और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं। इसके साथ ही, नई बाइक में एक कस्टमाइजेबल 5-इंच का फुल-कलर TFT स्क्रीन है, जिसमें होंडा रोडसिंक शामिल है, जो iOS और एंड्रॉयड दोनों पर उपयोग के लिए उपलब्ध है। इसमें म्यूजिक/वॉयस कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी है। होंडा ने इसमें एक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी शामिल किया है, जिसे होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल कहा जाता है।
होंडा NX500 में मिलता है लिक्विड कूल इंजन

होंडा NX500 में 471 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, ट्विन-पैरेलल DOHC इंजन है, जो 46.5 बीएचपी की पावर और 43 न्यूटन-मीटर का पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है ट्रांसमिशन के लिए।
Also Read: Royal Enfield Meteor 350: Royal Enfield ने ₹2.18 लाख में लॉन्च की Meteor 350 Sundowner Edition, बुकिंग हुई शुरू Explore now!
बाइक के सस्पेंशन के लिए, सामने अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे 5-स्टेज प्रीलोड एडजस्टर के साथ एक प्रो-लिंक मोनोशॉक यूनिट है।
ब्रेकिंग के लिए, बाइक में सामने ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क के साथ ड्यूल-चैनल ABS है। इस ड्यूअल-पर्पस वाहन की कीमत 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में रखी गई है। Java Classic 350 ख़रीदने का मन बना रहे थे तो आप HONDA के इस NX500 को भी एक बार शोरूम में चेचक कर ले।
Also Read: BMW F 450 GS अगले महीने भारत में होगी शोकेस, जानें ₹4.70 लाख की कीमत और फीचर्स Explore now!