दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार!

एक कार जो मौसम के अनुसार अपना रंग बदल सकती है!

गर्मी के तीखी धूप में, आपकी कार का रंग सफेद होकर आपको तपिश से बचाता है। सर्दियों की ठंडी हवाओं में, कार का रंग काला होकर आपको गर्माहट देता है।

BMW iX Flow

आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं, और अचानक आपकी गाड़ी का रंग बदल जाता है! चौंकाने वाला, है ना? यह सच हो सकता है BMW iX FLOW के साथ, जो दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार है।

यह कैसे काम करता है?

कार की सतह पर लाखों छोटे कैप्सूल होते हैं जिनमें रंगद्रव्य भरा होता है। विद्युत आवेश लगाने पर ये कैप्सूल घूमते हैं, जिससे रंग बदल जाता है।

कितने रंग बदलसकती है ये कार

अभी BMW iX FLOW काले और सफेद रंगों के बीच बदल सकती है, जो विभिन्न मौसमों और अवसरों के लिए उपयुक्त हैं। भविष्य में, और भी रंगों को जोड़ने की योजना है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार अपनी कार को रंग-बिरंगे कैनवास में बदल सकेंगे।

BMW iX FLOW का रंग कैसे बदलता हैं?

iX FLOW का रंग बदलने का पूरा नियंत्रण आपके हाथों में है। आप रिमोट कंट्रोल या स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करके आसानी से अपनी कार का रंग बदल सकते हैं।